Description
आज पुनरोपयोगी और गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के दायरे बढ़ रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि भविष्य में यही ऊर्जा के प्रमुख स्रोत रहेंगे। ऊर्जा की बात करें तो बहुत कुछ हो रहा है इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में। ऊर्जा को बेहतर स्वरूप अर्थात बिना प्रकृति को नुकसान पहुंचाए पाने के प्रयास जारी हैं और यह समय की मांग भी है। मैं यहां ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोतों के प्रकार के बारे में कोई बात नहीं कहूंगा क्योंकि पत्रिका इसी विषय पर केंद्रित है और आलेख भी बेहद गहनता से लिखे गए हैं लेकिन मैं बात करना चाहता हूं अब तक ऊर्जा के जिन भी स्रोतों के भरोसे हम रहे या जिनका उपयोग हमने अपने जीवन में किया यह जानते हुए भी कि उनमें से अधिकांश प्रकृति और हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं थे, यह भी सच था अत्यधिक दोहन का तरीका भी मुश्किल बढ़ाने वाला साबित हुआ।





Reviews
There are no reviews yet.