Description
दोस्तों यह अंक जलवायु परिवर्तन पर है इसलिए हाल ही में रिपोर्ट जो कि यूनिसेफ से सामने आई है और जिसने दुनिया के नीति नियंताओं के चेहरों पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं, उसे समझें। पहले जानते हैं कि वह रिपोर्ट क्या कहती है- यूनिसेफ की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के 1 अरब बच्चे जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरे का सामना कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एशियाई देशों में भारत भी उस खतरे में शामिल है और तीन अन्य देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी उसी संकट के दायरे में हैं। यहां रेखांकित करने वाली बात है वह यह कि यूनिसेफ ने केंद्रित क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स (सीसीआरआई) जारी किया है और भारत सहित इन देशों को जलवायु परिवर्तन के मामले में सबसे ज्यादा जोखिम (बाढ़, वायु प्रदूषण, चक्रवात और लू) वाले देशों की सूची में रखा गया है।





Reviews
There are no reviews yet.